History Subjective Questions 12th Bihar Board :- दोस्तों यदि आप इंटर बोर्ड परीक्षा 2024 की तैयारी कर रहे हैं तो यहां पर आपको Bihar Board Class 12th History Questions 2024 दिया गया है BSEB 12th History Questions
आइन-ए-अकबरी : कृषि संबंध
History Subjective Questions 12th Bihar Board
1. अलबरूनी पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखें। (Write a short note on Alberuni.)
उत्तर ⇒ अलबरूनी एक फारसी विद्वान लेखक, वैज्ञानिक धर्मज्ञ तथा विचारक था। यह गजनी का रहने वाला था। इसने महमूद गजनवी के अभियानों के दौरान भारत आया तथा आँखों देखी घटनाओं का वर्णन किताब – उल – हिन्द में किया। इसने भारत में प्रचलित सती प्रथा, राजाओं के आपसी फूट आदि की विस्तृत जानकारी अपने किताब में की है।
2. आईन-ए-अकबरी पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखें। (Write a short note on Ain-i-Akbari.)
उत्तर ⇒ 17वीं शताब्दी में भारत के भूमि-प्रबन्ध का अध्ययन करने के लिए, आईन-ए-अकबरी सबसे अधिक विश्वसनीय, आवश्यक एवं बहुमूल्य पुस्तक है। मूलरूप में यह अकबर के दरबारी इतिहासकार अबुल फजल द्वारा लिखी गई, ‘अकबरनामा’ का तीसरा खण्ड है। वास्तव में अकबरनामा तकनीकी दृष्टि से एक इतिहास की पुस्तक है जबकि आईन-ए-अकबरी में उन नियमों का वर्णन है जो अकबर ने अपने प्रशासन को उचित ढंग से चलाने के लिए बनाए । यह आधुनिक काल के सरकारी सूचनालय की भाँति अकबर का शासन प्रबन्ध चलाने के बारे में एक महत्त्वपूर्ण गजट है।
आईन-ए-अकबरी में सरकार के विभागों तथा विभिन्न पदाधिकारियों के साथ ही साधारण लोगों की समस्याओं तथा उस समय के अकाल, विपदा आदि की भी जानकारी मिलती है। मुगल साम्राज्य का भौगोलिक सर्वेक्षण तथा सभी प्रान्तों में आँकड़ों पर आधारित विवरण आईन-ए-अकबरी से मिलती है।
3. बलबन की उपलब्धियों का वर्णन करें। (Discuss the achievements of Balban.)
उत्तर ⇒ दिल्ली के आरंभिक तुर्क शासकों में बलबन का महत्त्वपूर्ण स्थान है। उसी के अधीन दिल्ली सल्तनत के सुदृढ़ीकरण का काम सम्पन्न हुआ और दिल्ली एक शक्तिशाली और सुसंगठित
राज्य में परिवर्तित हुई । बलवन अपना राजनैतिक जीवन इल्तुतमिश के दास के रूप में और शीघ्र अपनी योग्यता के बल दिल्ली सल्तनत का प्रधानमंत्री और नासीरूद्दीन की मृत्यु के बाद सुल्तान बन गया। वह अपनी सल्तनतकाल में नया राजत्व का सिद्धांत लागू किया जो ईरानी शासकों से प्रभावित था। उसने केन्द्रीय सैन्य विभाग का गठन किया और सामंतों पर अंकुश शुरू किया लगाया। उसकी न्याय व्यवस्था से सामंत भी अछूते नहीं थे। उसने आंतरिक विद्रोह का दमन किया और मंगोल आक्रमणकारियों को भारत में प्रवेश करने से रोक दिया। बलबन सल्तनत को शक्तिशाली अवश्य बनाया परंतु उसकी मृत्यु के बाद उसके शासन और वंश का अवसान हो गया।
S.N | भाग – A पुरातत्व एवं प्राचीन भारत |
UNIT – I | Class 12th History Objective Chapter 1 |
UNIT – II | Class 12th History Objective Chapter 2 |
UNIT – III | Class 12th History Objective Chapter 3 |
UNIT – IV | Class 12th History Objective Chapter 4 |
S.N | भाग – B मध्यकालीन भारत |
UNIT – V | Class 12th History Objective Chapter 5 |
UNIT – VI | Class 12th History Objective Chapter 6 |
UNIT – VII | Class 12th History Objective Chapter 7 |
UNIT – VIII | Class 12th History Objective Chapter 8 |
UNIT – IX | Class 12th History Objective Chapter 9 |
S.N | भाग – B आधुनिक भारत |
UNIT – X | Class 12th History Objective Chapter 10 |
UNIT – XI | Class 12th History Objective Chapter 11 |
UNIT – XII | Class 12th History Objective Chapter 12 |
UNIT – XIII | Class 12th History Objective Chapter 13 |
UNIT – XIV | Class 12th History Objective Chapter 14 |
UNIT – XV | Class 12th History Objective Chapter 15 |
S.N | Class 12th Arts Question Paper | |
1 | English 100 Marks | Click Here |
2 | Hindi 100 Marks | Click Here |
3 | इतिहास | Click Here |
4 | भूगोल | Click Here |
5 | राजनीतिक शास्त्र | Click Here |
6 | अर्थशास्त्र | Click Here |
7 | समाज शास्त्र | Click Here |
8 | मनोविज्ञान | Click Here |
9 | गृह विज्ञान | Click Here |
10 | 12th All Subject Online Test | Click Here |
11 | 12th All Subjective PDF Download | Click Here |