Class 12th Sociology Short Question Answer 2024 in Hindi :- यदि आप लोग 12th Ka Sociology Subjective Question 2024 की तैयारी कर रहे हैं तो यहां पर आपको Inter Exam 2024 Sociology Short Question Answer in Hindi का महत्वपूर्ण प्रश्न दिया गया है | inter Pariksha 2024 Sociology Question Answer in hindi
Class 12th Sociology Short Question Answer 2024 in Hindi
1. भारतीय समाज में भूमि सुधार के प्रमुख उद्देश्य या कदमों की चर्चा करें।
उत्तर ⇒ भारतीय समाज में भूमि सुधार के प्रमुख कदम निम्न प्रकार हैं
(i) कृषि उत्पादन को बढ़ाना, (ii) कृषि बिचौलियों का उन्मूलन करना, (iii) जमींदारी उन्मूलन करना, (iv) जोतों की चकबन्दी व्यवस्था लागू करना, (v) भूमि के रिकार्ड की व्यवस्था करना ।
2. भारतीय समाज में विभिन्नताओं की विवेचना करें।
उत्तर ⇒ भारत एक विशाल एवं प्राचीन देश है। इस कारण इसमें अनेक धर्मो, प्रजातियों, जातियों, भाषाओं, रीतिरिवाजों तथा उप संस्कृतियों वाले लोग पाए जाते हैं। उनमें अनेक सामाजिक भिन्नतायें हैं। प्राकृतिक एवं भौगोलिक विविधतायें भी कम नहीं है। ऐतिहासिक कारणों से क्षेत्रीयता, प्रांतीयता और साम्प्रदायिकता जैसी विभाजक प्रवृत्तियाँ पायी जाती है। इस प्रकार भारतीय समाज विभिन्नताओं से युक्त है।
3. भारतीय समाज में प्रांतीयता की समस्या की चर्चा करें।
उत्तर ⇒ भारत में सामुदायिक विघटन की एक अन्य समस्या प्रांतीयता की है अद्भुत क्षेत्रवाद की है। जिसने स्वतंत्रता के बाद अत्यधिक विषम रूप धारण करके बड़े-बड़े संघषा तथा हिंसक आंदोलनों को जन्म दिया है। साम्प्रदायिकता की समस्या जहाँ धार्मिक आधार पर आत्म-केंद्रित तथा परस्पर विरोधी समूहों का निर्माण करती है, वही क्षेत्रवाद (प्रांतीय) में संघर्ष विरोध तथा घृणा का आधार एक विशेष क्षेत्र के प्रति वहाँ के निवासियों की अंध-भक्ति का होना है।
भारतीय समाज में प्रांतीयता की समस्या के निम्नलिखित कारण हैं (i) राजनीति करण, (ii) आर्थिक स्वार्थ, (iii) भाषायी भिन्नताएँ, (iv) भौगोलिक कारण,
(v) सांस्कृतिक भिन्नताएँ, (vi) ऐतिहासिक कारण, (vii) मनोवैज्ञानिक कारण।
4. भारतीय समाज में धर्म निरपेक्षता की आवश्यकता की चर्चा करें।
उत्तर ⇒ भारतीय समाज की संस्कृति में परिवर्तन लाने में धर्म निरपेक्षीकरण की प्रमुख भूमिका रही है। इसके प्रभाव में पवित्रता और अपवित्रता संबंधी परंपरागत विचार बदलने लगे, कर्मकाण्डों का प्रभाव कम हो गया, ब्राह्मण पुरीहितों की परिस्थिति गिरने लगी, सामाजिक संरचना में अनेक परिवर्तन हुए, कानूनों के द्वारा परंपरागत धार्मिक व्यवहारों में परिवर्तन होने लगा तथा ग्रामीण समुदाय में भी लोगों के व्यवहारों में परिवर्तन आरंभ हो गए।
Bihar Board Inter Exam 2024 Sociology Chapter wise Subjective
5. जातिवाद क्या है? (What is Castism?)
उत्तर ⇒ जाति में भक्ति और घनिष्ठता की भावना को जातिवाद कहा जाता है। जातीय सुधार, उन्नति तथा आर्थिक राजनीतिक क्षेत्र में अपनी जाति के सदस्यों को अधिकाधिक अवसर और सुविधाएँ दिलाने हेतु जातीय संगठनों की स्थापना जातिवाद ही है। जातिवाद अन्ध समूह भक्ति है जो उचित-अनुचित, सामाजिक न्याय और व्यापक सामाजिक या राष्ट्रीय हितों की उपेक्षा कर या उन्हें क्षति पहुँचाकर भी स्वजाति के हितों की पूर्ति हेतु प्रयासरत रहती है। सरल शब्दों में जातिवाद संकीर्ण जाति भक्ति है।
6. जनजातीय समाज की विशेषताओं का वर्णन करें।
उत्तर ⇒ जनजाति समुदाय की विशेषता (Characteristics of tribal community) —
(i) प्रत्येक जनजाति का एक अपनी अलग भाषा होती है जो उस जनजाति के सभी लोगों को एक-दूसरे से जोड़े रखती है।
(ii) जनजाति केवल कुछ परिवारों का संकलन नहीं कहा जा सकता, अधिकांश जनजाति समुदाय का आकार बहुत बड़ा क्षेत्र होता है। जैसे—संथाल, गोड तथा भील जनजातियाँ।
(iii) प्रत्येक जनजाति एक निश्चित भौगोलिक क्षेत्र में निवास करती है तथा इनके सदस्य अपने भू-भाग से बाहर जाना नहीं चाहते।
(iv) जनजाति एक अन्तर्विवाही समूह है। एक जनजाति के किसी व्यक्ति को अपनी जनजाति से बाहर विवाह करने की अनुमति नहीं दी जाती।
(v) प्रत्येक जनजाति के अपने कुछ अलग धार्मिक विश्वास प्रथाएँ और परंपराएँ होती है। इस प्रकार सांस्कृतिक आधार पर विभिन्न जनजातियों के बीच एक स्पष्ट भिन्नता देखने को मिलती है।
(vi) जनजातियों की विशेषता यह है कि उनका जीवन अपने स्वयं के नियमों और कानूनों के द्वारा संचालित होता है।
(vii) एक जनजाति के सदस्यों के बीच किसी तरह के ऊँच-नीच या जाति भेद नहीं होता।
7. जाति और जनजाति में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर ⇒ जाति और जनजाति में निम्नलिखित अंतर हैं —
(i) एक जनजाति स्वयं एक संपूर्ण समुदाय होती है लेकिन एक जाति संपूर्ण समुदाय नहीं होती है।
(ii) एक जाति किसी एक व्यवसाय से संबंधित होती है और अपनी दूसरी आवश्यकताओं के लिए दूसरी जातियों पर निर्भर करती है लेकिन एक जनजाति अपने सदस्यों की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति स्वयं अपने स्तर से करती है।
(iii) भिन्न-भिन्न जनजातियों में विवाह और परिवार से संबंधित नियम और मूल्य अलग-अलग होते हैं और इनके धार्मिक विश्वास में भी अंतर पाया जाता है। परंतु जातियाँ जो एक ही समाज के वर्गों के रूप में पायी जाती है एक ही धार्मिक विश्वास रखती है और विवाह तथा परिवार से संबंधित एक ही नियम और मूल्य का पालन करती है।
8. अनुसूचित जाति किसे कहते हैं? (What is scheduled caste ?)
उत्तर ⇒ अस्पृश्यता वर्ग- विभाजन का ही दुष्परिणाम है, इसलिए इससे संबंधित निर्योग्यताएँ
और सामाजिक भेदभाव भी जाति प्रथा के इतिहास से जुड़े रहे हैं। मनुस्मृति में कहा गया है कि, “चाण्डालों’ और ‘स्वपचों’ को गाँव के बाहर रहना चाहिए, दिन में बस्ती में नहीं आना चाहिए तथा अपने वर्तनों के उपयोग को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए” इस प्रकार मनुस्मृति और धर्मशास्त्रों में इन जातियों को अस्पृश्य कह रोक लगा दिया गया। 1931 में असम के जनगणना आयुक्त ने ‘बाहरी जाति के नाम से सम्बोधित किया। 1935 में साइमन कमीशन ने अस्पृश्य जातियों के लिए अनुसूचित जाति’ नाम दिया।
12th Sociology VVI Short Question Answer 2024
9. आदिम समाज में युवा गृह के महत्व का वर्णन करें।
उत्तर ⇒ जनजातीय सामाजिक संगठन में युवागृह मनोरंजन का एक स्वस्थ केन्द्र है। इसमें युवक और युवतियों को अपनी पसंद के जीवन साथी का चुनाव करने में भी सहायता मिलती है। साथ-साथ रहने और कार्य करने से उनके बीच पारस्परिक सद्भाव और एकता को प्रोत्साहन मिलता है।
10. आंदोलन से आप क्या समझते हैं? (What do you mean by Dalit movement?)
उत्तर ⇒ भारतीय संविधान में दलितों को अनुसूचित जाति के रूप में पहचाना जाता है। दलितों को सामाजिक दृष्टि से उपनयन, वेदाध्ययन, यज्ञ करने, सवर्ण बस्तियों में रहने सार्वजनिक तालाब, कुआँ से पानी लेने, सवर्णों को स्पर्श करने, पूजा-पाठ करने, मंदिरों में प्रवेश करने तथा समान नागरिक अधिकारों से वंचित किया गया था। सामाजिक न्याय प्राप्त करने के लिए, सामाजिक शक्ति के रूप में दलितों के द्वारा जो आंदोलन चलाया गया, उसे ही दलित आंदोलन कहा जाता है।
11. अन्य पिछड़े वर्गों की समस्याओं की विवेचना करें।
उत्तर ⇒ अन्य पिछड़े वर्गों की प्रमुख समस्याएँ निम्नलिखित हैं
(i) आर्थिक पिछड़ेपन की समस्या — अन्य पिछड़े वर्गों की पहली प्रमुख समस्या आर्थिक दृष्टि से पिछड़ापन है।
(ii) शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ेपन की समस्या — अन्य पिछड़े वर्गों की दूसरी समस्या इनका शिक्षा के क्षेत्र में उच्च जातियों एवं वर्गों से पिछड़ा हुआ होना है। इन वर्गों में शिक्षा के प्रति चेतना का अभाव रहा है जिसके कारण सरकारी नौकरियों में इनका प्रतिनिधित्व काफी कम है।
(iii) शोषण एवं अत्याचार की समस्या — अन्य पिछड़े वर्गों में आने वाले अनेक दलित जातियों के साथ आज भी शोषण एवं अत्याचार की घटनाएँ होती है। यह शोषण एवं अत्याचार उच्च जातियों एवं वर्गों द्वारा किया जाता है।
12. जनजातीय समुदाय तथा ग्रामीण समुदाय में अंतर बतायें।
उत्तर ⇒ जनजातीय समुदाय तथा ग्रामीण समुदाय में निम्नलिखित अंतर हैं —
(i) एक जनजाति के सदस्यों के बीच किसी तरह की ऊँच-नीच या जाति भेद नहीं होता। लेकिन ग्रामीण समुदाय के लोगों में ऊँच-नीच या जाति भेद पाया जाता है।
(ii) प्रत्येक जनजाति की अपनी एक भाषा होती है जो उस जनजाति के सभी लोगों को एक-दूसरे से जोड़े रखती है। लेकिन ग्रामीण समुदाय में अलग-अलग जातियों की अलग-अलग भाषा नहीं होती है।
13. वर्ग की चार प्रमुख विशेषताओं का वर्णन करें।
उत्तर ⇒ वर्ग की चार प्रमुख विशेषता निम्नलिखित है
(i) स्थिति-समूहों का उतार-चढ़ाव (Ups and Downs of Stratification) — सामाजिक वर्ग की इस विशेषता का अर्थ यह है कि भारत में वर्गों का एक संस्तरण है जिसमें सबसे ऊपर उच्चतम वर्ग और उससे नीचे क्रम से निम्नतर और निम्नतम वर्ग है।
(ii) ऊँच-नीच की भावना (Pros and Cons Feeling) — वर्ग में ऊँच-नीच की भावना भी होती है। एक वर्ग के सदस्य दूसरे वर्गों के प्रति श्रेष्ठता अथवा हीनता की भावना रखते हैं।
(iii) सीमित सामाजिक संबंध (Liinited Social Relations)— उपर्युक्त विवेचना से यह स्पष्ट है कि सामाजिक वर्गों में आपसी संबंध एक तरह का नहीं होता है। एक वर्ग के लोग अपने वर्ग के सदस्यों के साथ घनिष्ठ संबंध रखते हैं और अन्य वर्गों से सामाजिक दूरी बनाए रखते
(iv) जन्म का महत्त्व नहीं (Birth is not Important) — भारतीय जाति व्यवस्था की भाँति वर्ग व्यवस्था का कोई भी संबंध जन्म से नहीं होता है।
वर्ग की सदस्यता तो व्यक्ति की अपनी कुशलता, योग्यता, शिक्षा, धन आदि के आधार पर निश्चित होती है।
intermediate Exam 2024 Samajshastra Subjective Question Answer
14. जनसंचार के चार साधनों का वर्णन करें।
उत्तर ⇒ जनसंचार के निम्नलिखित चार साधन हैं
(i) टेलीविजन — वर्तमान युग में टेलीविजन या दूरदर्शन जनसंचार का सबसे प्रभावशाली साधन है। इससे सम्बन्धित जो कार्यक्रम, समाचार, सूचनाएँ वार्ताएँ और मनोरंजक कार्यक्रम लोगों तक पहुँचाए जाते हैं।
(ii) रेडियो — भारत में रेडियो भी जनसंचार का महत्त्वपूर्ण साधन है। देश में ग्रामीण जनता का | अधिकांश हिस्सा ऐसा है टेलीविजन का आर्थिक बोझ नहीं उठा सकता है। रेडियो द्वारा विभिन्न | समाचार मिलने के साथ नाटकों एवं वार्ताओं के द्वारा ग्रामीणों को नयी-नयी जानकारियाँ मिलती
(iii) समाचार पत्र एवं पत्रिकाएँ — प्रेस सरकार की नीतियों का मूल्यांकन करने का सबसे । प्रभावशाली साधन है। इसमें लोगों को अपनी सामाजिक समस्याओं से लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक के विषयों के प्रति जागरूकता पैदा होती है।
(iv) दूरसंचार — भारत में होने वाली संचार क्रान्ति में दूरसंचार का मुख्य रूप से टेलीविजन, फैक्स और इन्टरनेट जैसी सेवाओं को सम्मिलित किया जाता है।
15. जनांकिकी की परिभाषा दें।
उत्तर ⇒ जनांकिकी शब्द को परिभाषित करते हुए सोरोकिन ने लिखा है कि— “ जनांकिकी वह विज्ञान है जो किसी समाज की जनसंख्या के आकार, घनत्व तथा इसमें होने वाली वृद्धि अथवा कमी से संबंधित परिवर्तनों को स्पष्ट करता है।
गुडलाई ने कहा है कि – जनांकिकी एक गणितीय ज्ञान है जो जनसंख्या को भौतिक, सामाजिक, बौद्धिक और नैतिक दशाओं के अध्ययन से संबंधित है। व्यापक अर्थों में यह मानव समाज का प्राकृतिक और सामाजिक इतिहास है। “
17. जन्म-दर तथा मृत्यु दर जनसंख्या के आकार को किस तरह प्रभावित करते हैं।
उत्तर ⇒ जनांकिकी के अध्ययन में जन्म दर और मृत्यु दर का बहुत अधिक महत्त्व है। जब
जन्म-दर में से मृत्यु दर को घटाया जाता है तो जनसंख्या वृद्धि ज्ञात होता है। जब जन्म-दर की तुलना में मृत्यु-दर में कमी होती है तो जनसंख्या में तेजी से वृद्धि होती है। दूसरी स्थिति में जब मृत्यु दर की तुलना में जन्म दर कम हो जाता है तो कुल जनसंख्या में कमी होती है। भारत के जन्म दर और मृत्यु दर के आँकड़ों से पता चलता है कि जन्म दर में धीमी गति से कमी हो रही है तथा मृत्यु दर में तेजी से कमी आई है। इसलिए भारत की कुल जनसंख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। विभिन्न प्रदेशों में जन्म दर और मृत्यु दर के प्रतिशत में काफी विभिन्नता पाई जाती है। सबसे अधिक मृत्यु दर उड़ीसा, बिहार और असम में है जबकि केरल में मृत्यु दर का प्रतिशत काफी कम है।
Bihar Board Class 12th Sociology Short Question 2024
18. अशिक्षा तथा जनसंख्या वृद्धि के संबंध को स्पष्ट करें।
उत्तर ⇒ अशिक्षा तथा जनसंख्या वृद्धि के बीच गहरा संबंध पाया जाता है। अशिक्षा के फलस्वरूप अधिकांश व्यक्ति परिवार में अधिक बच्चों के जन्म होने वाली हानियों को नहीं समझ सकते हैं। वे कुछ ऐसी रूढ़ियों और अन्धविश्वासों से जकड़े रहते हैं जो समाज की प्रगति में बाधक हैं।
19. मुखिया के चार कार्यों का वर्णन करें।
उत्तर ⇒ ग्राम पंचायत का प्रधान मुखिया होता है। मुखिया के निम्नलिखित कार्य हैं
(i) शुद्ध जल की व्यवस्था— पंचायती राज संस्थाएँ गाँव में सफाई का प्रबन्ध करती है। गन्दे पानी के लिए नालियों और खाद एवं गंदगी डालने के लिए गड्ढे बनवा सकती है।
(ii) यातायात की सुविधा — ग्राम पंचायतें गाँवों में कच्ची व पक्की सड़कें बनवा सकती है। वे पुरानी सड़कों की मरम्मत करवा सकती है, उन पर रोशनी व छाया की व्यवस्था कर सकती है।
(iii) शिक्षा की व्यवस्था— अशिक्षा की समस्या के समाधान के लिए पंचायतें प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षण संस्थाएँ खोल सकती है।
(iv) न्याय की व्यवस्था— ग्रामीणों को शीघ्र एवं सस्ता न्याय दिलाने की दृष्टि से ग्राम पंचायतें महत्त्वपूर्ण कार्य करती हैं। वे मुकदमों को गाँव में ही निपटाकर ग्रामीणों को आर्थिक संकट से उबारती है।
20. मुख्यमंत्री साइकिल योजना क्या है?
उत्तर ⇒ बिहार सरकार ने राज्य में लड़कियों की शिक्षा के प्रति अभिभावक की मानसिकता को बदलने के लिए तथा लड़कियों के अंतर्मन में नया भाव जगाने अर्थात् शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए साइकिल योजना प्रारंभ किया है। परिणामस्वरूप विद्यालय में पढ़ने वाले सभी लड़कियों को मुफ्त में साइकिल वितरित किया गया है। जिसके परिणाम एक बड़ी संख्या में लड़कियाँ पढ़ने के लिए विद्यालयों में आ रही है।
21. समेकित बाल विकास योजना की विवेचना करें।
उत्तर ⇒ भारत के 27 करोड़ बच्चों में से अधिकतर अभावग्रस्त वातावरण तथा आर्थिक एवं . सामाजिक परिस्थितियों में जीवन व्यतीत करते हैं, जिनसे उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास में बाँधा पहुँचती है। चूँकि बच्चों का विकास महिलाओं को प्रत्यक्षतः दोनों ही प्रकार से प्रभावित करता है, अतः महिला विकास कार्यक्रमों को बढ़ावा देने एवं अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 1975 के वर्ष में भारत सरकार के समाज कल्याण मंत्रालय द्वारा समेकित बाल विकास योजना प्रारंभ किया। इसका उद्देश्य सर्वाधिक गरीब परिवारों में बच्चों की जीवन की रक्षा की दर बढ़ाना तथा 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और उनकी माताओं हेतु स्वास्थ्य पोषण शिक्षा के और अधिक अवसर उपलब्ध करना है।
22. सरपंच (Sarpanch.)
उत्तर ⇒ ग्राम कचहरी का सरपंच उस ग्राम पंचायत के मतदाताओं द्वारा बहुमत के आधार पर प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित किया जाता है। नए अधिनियम के अनुसार सरपंच ग्राम कचहरी और उसके पीठों का अध्यक्ष होता है। ग्राम कचहरी, गाँव-स्तर पर स्थापित न्यायिक इकाई है। नए अधिनियम के अधीन मुकदमा या वाद शिकायत सरपंच के यहाँ दायर किया जाता है। सरपंच के नहीं रहने पर उस सरपंच के यहाँ और ग्राम कचहरी की किसी न्यायपीठ द्वारा मामले की सुनवाई की जाती है।
Class 12th Sociology Short Question Paper in Hindi
BSEB Intermediate Exam 2022 | ||
1 | Hindi 100 Marks | Click Here |
2 | English 100 Marks | Click Here |
3 | Physics | Click Here |
4 | Chemistry | Click Here |
5 | Biology | Click Here |
6 | Math | Click Here |
Class 12th Arts Question Paper | ||
1 | इतिहास | Click Here |
2 | भूगोल | Click Here |
3 | राजनीतिक शास्त्र | Click Here |
4 | अर्थशास्त्र | Click Here |
5 | समाज शास्त्र | Click Here |
6 | मनोविज्ञान | Click Here |
7 | गृह विज्ञान | Click Here |